उदयपुर के गोवर्धन विलास में ठगी के कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 2 महिला सहित 23 लोग गिरफ्तार !
आज उदयपुर के सेक्टर 14 इलाके में
गोवर्धन विलास चुंगी नाके के नीचे अम्बर पैलेस बिल्डिंग में ठगी के कॉल सेन्टर का उदयपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस रात से कार्यवाही में जुटी हुई है ।
सूत्रों के अनुसार कॉल सेन्टर में भारत भर से आये हुए लोग काम कर रहे थे और कॉल सेन्टर को चलाने वाला आदमी अहमदाबाद का बताया जा रहा है। कॉल सेंटर पर ये लोग अमेरिका कॉल कर टैक्स ओर अन्य मामलों में लोगों को फसाया करते थे।