उदयपुर पुलिस ने अवैध बजरी तस्करों को अलसुबह धर दबोचा,बजरी नेक्सस पकड़ा !
उदयपुर जिले में अवैध बजरी तस्करी की खबरें पिछले कई दिनों से उदयपुर पुलिस को मिल रही थी। उदयपुर जिले के कुराबड़ क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन करने वालो का ग़ढ बनता चला जा रहा था। सैकड़ो ट्रेक्टर और डम्पर बजरी चोरी छुपे देर रात जयसमन्द की सहायक नदियों से माफियाओं द्वारा निकाली जा रही थी जिसे स्थानीय लोगों की मदद से चलाया जा रहा था। इसी के चलते उदयपुर पुलिस ने सोमवार तड़के जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में कार्रवाई की है।
गिर्वा पुलिस उपाधीक्षक प्रेम धनदे ने सुबह 3 बजे से जयसमन्द की सहायक नदियों में माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया। इसके लिए कुराबड़ थाने के अतिरिक्त पुलिस लाइन उदयपुर से भी जाब्ता लगाया था। अवैध बजरी धरपकड़ अभियान में 14 ट्रैक्टर,3 ट्रक,3 डम्पर, 2 सुरक्षा देने वाली कारे,1 जीप ,1 मोटरसाइकिल और 12 से अधिक लोगो की गिरफ्तारी की गई है। इसमें बजरी माफियाओं 17 मोबाइल भी पुलिस द्वारा जब्त किए है।