Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / कानोड़ लूट प्रकरण का किया खुलासा उदयपुर पुलिस ने ,7 आरोपियों को किया गिरफ्तार !

कानोड़ लूट प्रकरण का किया खुलासा उदयपुर पुलिस ने ,7 आरोपियों को किया गिरफ्तार !
News Agency India October 02, 2020 06:05 AM IST

कानोड़ लूट प्रकरण का किया खुलासा उदयपुर पुलिस ने ,7 आरोपियों को किया गिरफ्तार !

उदयपुर के कानोड़ में पिछले सोमवार देर रात एक घर में हुई करीब 2 करोड़ की लूट का पर्दाफाश करते हुए उदयपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ लूट से जुड़े माल की बरामदगी की है। वारदात में शामिल सभी आरोपी स्थानीय राजस्थानी लोग हैं और महाराष्ट्र एवं गुजरात में डेयरी तथा आइसक्रीम के व्यवसाय से ताल्लुक रखते हैं। लूट का मास्टर माइंड सुरेश डांगी है। आरोपियों की तीन गैंग ने वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के दौरान लुटेरों ने बुजुर्ग मकान मालिक को बंधक बना कर रखा था और वारदात की जानकारी अगले दिन सुबह पड़ोसियों द्वारा दी गयी सुचना से पुलिस को मिली थी।

पुलिस ने इस लूट की वारदात की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था। अनुसन्धान के दौरान इस टीम ने इसमें शामिल तीन गैंग की पहचान की थी । इसमें एक गैंग उदयपुर-राजसमंद इलाके की थी और इससे जुड़े लोग गुजरात में रह रहे थे। इसके साथ ही दूसरी मुंबई बेस्ड मद्रासी गैंग है। इन गैंग्स ने मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था ।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

लूट की वारदात के खुलासे के साथ ही पुलिस ने रोहित उर्फ हीरालाल पुत्र धन्ना निवासी उदयपुर, सुरेश पुत्र देवाजी निवासी उदयपुर,श्रवण सिंह उर्फ करण पुत्र मोहब्बत सिंह निवासी राजसमंद,किशनलाल उर्फ सुखलाल उर्फ सुखसा पुत्र केशाजी निवासी उदयपुर,शांति सिंह उर्फ शांतिलाल पुत्र खेम सिंह निवासी चित्तौड़गढ़, शक्ति बेल कुमार पुत्र तंगराज निवासी मुंबई तथा सतीश सिंह उर्फ नाना पुत्र जेता निवासी चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है।

उदयपुर के कानोड़ में लुटेरों ने विगत सोमवार देर रात एक घर में लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। लूटेरे करीब 2 करोड़ का सामान लूट कर भाग गए थे। लूट के दौरान लुटेरों ने बुजुर्ग मकान मालिक को बंधक बनाकर घर में रखे 16 लाख रुपए कैश, 1.4 किलो सोने और 125 किलो चांदी के जेवर और बर्तन लूट ले गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत 2 करोड़ रुपए आँकी गयी थी ।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS