उदयपुर पुलिस ने अवैध हथियार सहित दो युवकों को किया गिरफ्तार !
जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचन्द्र विश्नोई द्वारा जिले में अवैध हथियारो की धरपकड हेतु चलाये गये अभियान के तहत भोपालपुरा थाानाधिकारी संजय शर्मा और उनकी टीम ने रविवार को भूपालपुरा पुलिस चौकी के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले सैयद जोहेब हुसैन उर्फ कुमेल के कब्जे से एक देशी कट्टा व सय्यद शमरोज हुसैन उर्फ शम्मी के कब्जे से एक .22 बोर राइफल जब्त कर हर दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से उक्त दोनो अवैध हथियार कहा से लाने व किस उदेश्य से लाने तथा इस धन्धे में कब से लिप्त होने आदि तथ्यो के बारे में विस्तृत पूछताछ पुलिस द्वारा की जा रही है। अभियुक्तो की निशादेही से ओर भी अवैध हथियारो के बरामद होने की संभावना है।