उदयपुर पुलिस ने जोगी तालाब पर मारपीट कर पर्स और 2 स्कूटी चुराने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार !
गाेवर्धन विलास थाना पुलिस ने जाेगी तालाब पर बैठे हुए युवक-युवतियाें से मारपीट कर उनका पर्स और दाे स्कूटी चाेरी करने वाले पाँच अभियुक्त काे गिरफ्तार किया है और इसके साथ ही एक अपचारी काे डिटेन भी किया है । सूत्रों के अनुसार सवीना राेशनजी की बाड़ी निवासी इंद्र पुत्र शिवाजी मीणा, मनोहर पुत्र हरिशंकर मीणा,गोविंद पुत्र प्रेमचंद गमेती, ललित पुत्र मीठा लाल गमेती और जाेगी तालाब निवासी उमेश पुत्र गोपाल गमेती काे गिरफ्तार किया।
17 जनवरी की शाम काे किशनपाेल निवासी यश पुत्र अशाेक जैन ने पुलिस को दी रिपाेर्ट में बताया कि शाम काे दाेस्त संदीप जैन, प्रितेश जैन, डिंपल जैन जोगी तालाब पाल छतरी के पास बैठे थे। तभी 2 बाइक पर सवार होकर 6 युवक वहाँ आए। उन्होंने बाइक दूर खड़ी कर दी और पैदल उनके पास आए और आते ही मारपीट करने लग गए।
प्रार्थी खुद काे बचाकर वहां से भागे और दाेनाें स्कूटियां वहीं छाेड़ दी और बदमाश पर्स और स्कूटियां लेकर वहाँ से फरार हाे गए। पुलिस ने अभियुक्ताें काे गिरफ्तार कर दाेनाें स्कूटी बरामद कर ली है । इस कार्रवाई में कांस्टेबल दिनेश, राजेंद्र सिंह और साइबर सेल के लाेकेश शामिल थे। घटना के मुख्य आरोपी इंद्र मीणा के खिलाफ सुखेर थाने में मंडी व्यापारी से 14 लाख की लूट, गोवर्धनविलास थाने में कार चोरी जैसे अन्य पाँच मुकदमे दर्ज है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk