Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / 7 दिन में खोल दी पीएनबी बैंक लूट अपराधियों की कुंडली उदयपुर पुलिस ने !

7 दिन में खोल दी पीएनबी बैंक लूट अपराधियों की कुंडली उदयपुर पुलिस ने !
News Agency India September 02, 2019 09:08 PM IST

7 दिन में खोल दी पीएनबी बैंक लूट अपराधियों की कुंडली उदयपुर पुलिस ने !

इसी महीने की 16 तारीख को उदयपुर के पीएनबी बैंक की शाखा से 19 लाख 72 हजार रुपये लूटने वाले पाँचो आरोपियों का कच्चा चिटठा आज उदयपुर पुलिस ने खोल कर रख दिया । उदयपुर के पीएनबी बैंक की शाखा से 19 लाख 72 हजार रुपये लूटने वाले पाँचो आरोपियों की पहचान उदयपुर पुलिस ने कर ली है।बैंक लूट के आरोपी मूलतः जोधपुर, उदयपुर, जयपुर और भिवाड़ी के रहने वाले हैं ।इसके साथ ही पांचों आरोपियों पर उदयपुर पुलिस ने 5-5 हजार का इनाम तय किया है।

पहला आरोपी 23 वर्ष का प्रदीप है जो कि जयपुर जिले का रहने वाला है। वही दूसरा आरोपी दयाल सिंह पिता मनोहर सिंह राजपुत है जो कि जोधपुर जिले का रहने वाला है। तीसरा आरोपी 25 वर्षीय विनोद है जो कि भिवाड़ी का रहने वाला है। चौथा आरोपी मगदान जिला जोधपुर है ।पाँचवा आरोपी उदयपुर जिले का मांगीलाल पिता भंवरलाल रेगर है जो कि कुराबड़ का रहने वाला है ।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री कैलाषचन्द्र विश्नोई के आदेषानुसार उक्त अपराधियों के सन्दर्भ में सूचना देने वाले व्यक्ति को 5000-5000/- रूपये का नगद पुरूस्कार प्रदान किया जावेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

उदयपुर पुलिस ने जिस तत्परता से इस बैंक लूट के अपराधियों को चिन्हित किया है,उसके लिए शहर पुलिस कप्तान कैलाश विश्नोई सहित समूची उदयपुर पुलिस बधाई की पात्र है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS