उदयपुर में कोरोना वायरस ने दिखाया नया पैटर्न,फीमेल नर्स और पति की रिपोर्ट फिर आई कोरोना पॉजिटिव!
उदयपुर के चारों कोरोना संक्रमित जो पिछली रिपोर्ट में नेगेटिव हो गए थे, उनकी रिपीट जांच में 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 2 की नेगेटिव आई है। वे अभी भी अस्पताल में भर्ती ही हैं। उदयपुर वासियों से अपील है कि उन्हें घबराने की कतई जरूरत नहीं है क्योंकि यह चारों मरीज प्रशासन की निगरानी में कई दिनों से थे और निगरानी के दौरान ही रिपीट जांच में 2 मरीजों की जांच पॉजिटिव आई है।
यहां यह बात ध्यान देने योग्य है कि एमबी हॉस्पिटल प्रशासन ने मल्लातलाई परिवार के चारों सदस्यों की कोरोनावायरस जाँच नेगेटिव आने के बाद 17 अप्रैल के दिन इन्हें कोरोनावायरस आइसोलेशन वार्ड से हॉस्पिटल के दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था ।इसी क्रम में इन मरीजों की प्रतिदिन कोरोना जांच की जा रही थी और आज की जांच रिपोर्ट में नर्स और उसके पति की कोरोनावायरस जांच पॉजिटिव आई है ।इसके साथ ही इन्हीं के परिवार के लड़के और उसकी बहन की जांच नेगेटिव आई है। पॉजिटिव मरीजों को तुरंत क्वॉरेंटाइन से हॉस्पिटल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
अब इनकी कई बार रिपीट जांच होगी।