Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / नए महापौर और उपमहापौर ने आते ही किया कमाल दिलवायी आवारा पशुओं से निजात शहर को !

clean-udaipur नए महापौर और उपमहापौर ने आते ही किया कमाल दिलवायी आवारा पशुओं से निजात शहर को !
News Agency India December 01, 2019 11:37 AM IST

नए महापौर और उपमहापौर ने आते ही किया कमाल दिलवायी आवारा पशुओं से निजात शहर को !

उदयपुर के छठे भाजपा बोर्ड में महापौर और उपमहापौर ने पद संभालते ही उदयपुर की दशा और दिशा बदलने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की है चाहे स्वास्थ्य जुड़ा मुद्दा हो या सफाई से जुड़ा मुद्दा। उदयपुर की जनता सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर सड़क पर खड़े हुए आवारा मवेशियों के बारे में बार-बार शिकायत कर रही थी ,लेकिन पिछले बोर्ड ने लापरवाही दिखाते हुए आवारा पशुओं के संबंध में लचर कार्रवाई की। साथ ही पिछले बोर्ड में सप्ताह में 2 दिन भी आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए तय किए गए थे लेकिन नए महापौर और उपमहापौर ने इस मामले में कढ़ाई बरतते हुए स्वास्थ्य शाखा और गैराज शाखा के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आवारा पशुओं के संबंध में प्रतिदिन कार्यवाही होनी चाहिए।


यही कारण रहा कि 48 घंटे से कम समय में नगर निगम की एक ही टीम ने 45 से ज्यादा आवारा बैल और गायों को पकड़कर काइन हाउस पहुंचा दिया। प्रतिबद्धता और जिजीविषा अगर इसी तरह नगर निगम का छठा भाजपा बोर्ड दिखाता रहा तो उदयपुर की दशा और दिशा जल्द बदलने वाली है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS