शहर से अतिक्रमण हटाने का दौर शुरू,महापौर और उपमहापौर खुद घूम रहे फिल्ड में !
उदयपुर में भाजपा का छठा बोर्ड बनते ही जिस तेजी से महापौर जी.एस. टाँक और उपमहापौर पारस सिंघवी फील्ड में घूम रहे हैं और शहर के हालात का जायजा ले रहे हैं उसे देखकर लगता है उदयपुर के दिन जल्दी ही फिरने वाले हैं।
उदयपुर के नवनिर्वाचित महापौर तो कभी अकेले में ही निरीक्षण पर किसी को बिना बताए निकल जाते हैं। चाहे अल सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण होया निगम से जुड़े अन्य विषय जैसे अतिक्रमण सड़क की हालत इत्यादि।
उपमहापौर पारस सिंघवी जिस तरीके से शहर भर की समस्याओं को तवज्जो दे रहे हैं निश्चय ही उदयपुर जल्द ही सुव्यवस्थाओं के नए आयाम लेने जा रहा है जहाँ जहां आवारा मवेशियों और अतिक्रमण के लिए कोई जगह नहीं होगी।
जहाँ 9 दिसम्बर के दिन नगर निगम के अधिकारियों सहित उप महापौर पारस सिंघवी ने सुखाड़िया सर्किल पर मुख्य प्रतिमा के अतिक्रमण को हटाकर आज की पीढ़ी मोहन लाल सुखाड़िया जी की प्रतिमा के दीदार करवाए और पार्क को दुरुस्त करवाने का काम तुरंत शुरू करवाया।
हाल ही में 9 दिसम्बर के दिन नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दल ने रेलवे स्टेशन के सामने सिटी स्टेशन रोड पर कच्ची बस्ती की द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया इस दौरान नगर निगम के राजस्व अधिकारी दिनेश और होमगार्ड की टीम के साथ में अन्य कर्मचारी उपस्थित थे
वहीं दूसरी टीम शहर के अन्य स्थानों पर कार्यवाही करते हुए सेक्टर 14 के 100 फिट रोड पर अतिक्रमण करते हुए व्यवसायियों को समझाते हुए देखी गई टीम का नेतृत्व श्री देवेंद्र और अन्य कर्मचारियों के साथ में होमगार्ड कर रहे थे।