कारनामा ए निगम: सुरजपोल चौराहें को निर्माण पूरा होने से पहले गोद देने की तैयारी !
उदयपुर नगर निगम और विवादों का नाता पुराना है। फिलहाल उदयपुर नगर अपने बगीचों और चौराहों के गार्डन को लेकर चर्चा में है। रोज नए खुलासे उदयपुर के गार्डन्स को लेकर सोशल मीडिया पर किये भी जा रहे है।
गुलाब बाग की दयनीय हालत को लेकर नगर निगम की उद्यान समिति पहले से चर्चा में है। इसी बीच अब नगर निगम उदयपुर सुरजपोल चौराहें को शहर के एक बड़े निजी अस्पताल को गोद देने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही बिना आवश्यक कागजी कार्यवाही के पूरा हुए, अस्पताल के उद्यान विभाग के कर्मचारी सुरजपोल चौराहें पर पौधें रोपते देखे जा रहे है।
यहाँ सबसे पहले एक बात विचारणीय ये है कि अभी चौराहें का काम भी पूरा नहीं हुआ है। यहाँ तक कि इसके फव्वारें भी चालू नहीं हुए है और न ही गार्डन लाइट्स का काम पूरा हुआ है और न ही कोई बॉउंड्री सुरजपोल के पौधों को बचाने के लिए अब तक लगायी गयी है तो ऐसे में नगर निगम उदयपुर के उद्यानिकी विभाग को ऐसी क्या जल्दी है जिसके कारण सुरजपोल चौराहें को कागजी कार्यवाही से पहले ही निजी अस्पताल को गोद दे देने की तैयारी की जा रही है ?
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
आपको बताते चले कि किसी भी उद्यान को गोद देने से पहले निगम गोद लेने वाले से शपथ पत्र के साथ उद्यान का ले- आउट प्लान माँगता है जिसे नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों द्वारा अनुमोदित कर ही उद्यान को गोद दिया जाता है। लेकिन यहाँ तो अभी पूरे सर्किल का निर्माण ही अधूरा है तो गोद देने वाली पार्टी ने नया ले आउट प्लान कहाँ से दिया होगा,ये यक्ष प्रश्न है।
आपको बताते चले कि पिछले कार्यकाल के दौरान एक अन्य संस्था ने गोद लेने के लिए आवेदन भी किया था और सारी औपचारिकतायें भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन स्मार्टसिटी उदयपुर ने कुछ ही समय में चौराहें का नव निर्माण चालू कर दिया और पूर्व महापौर ने फ़ाइल पर नोटिंग करते हुए लिखा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही आगे गोद देने की कार्यवाही पूरी की जाएगी। लेकिन वर्तमान बोर्ड ने जल्दी दिखाते हुए उदयपुर का एक और सर्कल निजी हाथों में सौपने की तैयारी कर ली है।
प्रश्न ये है कि ऐसी भी क्या जल्दी है उदयपुर नगर निगम के उद्यान विभाग को ?
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk