Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / सूरजपोल पर नगर निगम है कई सालों से नगर परिषद !

clean-udaipur सूरजपोल पर नगर निगम है कई सालों से नगर परिषद !
News Agency India July 02, 2019 06:26 PM IST

सूरजपोल पर नगर निगम है कई सालों से नगर परिषद !

सूरजपोल उदयपुर शहर की धड़कन। न जाने आप कितनी बार गुजरते होंगे इस चौराहे से। शहर का मुख्य चौराहा कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। फ़िलहाल यहाँ चौराहे का नव निर्माण चल रहा है। हेरिटेज सूरजपोल छतरी ध्वस्त की जा चुकी है और 90 के आस पास पेड़ पौधे मार दिए जा चुके है।
ख़ैर कोई बात नहीं। लेकिन जब भी आप टाउन हॉल से सूरजपोल की तरफ आते है तो मुख्य चौराहे पर ओवरहेड रोड संकेतक में आप उदयपुर नगर निगम को अब भी उदयपुर नगर परिषद् ही पाएँगे।

कोई भी नया पर्यटक उदयपुर शहर आता है तो उदयपुर को अब भी नगर परिषद् जैसा छोटा शहर ही समझता है। नगर निगम के अधिकारी सहित पार्षद और तमाम अधिकारी इस चौराहे से रोज गुजरते है लेकिन किसी ने इसे दुरुस्त करने की आज तक नहीं सोची। 2013 से उदयपुर को नगर निगम बने आज 6 वर्ष होने जा रहे है लेकिन सूरजपोल चौराहे पर उदयपुर नगर आज भी नगर परिषद् ही है।

सूरजपोल चौराहे शहर की जान है और प्रशाषन को इसे जल्द से जल्द दुरूस्त करवाकर आधुनिक बनाना चाहिये। उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अच्छा प्लान भी तैयार करवा कर निर्माण चालू करवा रखा है लेकिन काम की गति बेहद धीमी है। ओवरहेड रोड संकेतक जिस पर एक निजी कंपनी का नाम भी है ,उस कंपनी या निगम के अधिकारियों से आग्रह है कि तत्काल सारे सूरजपोल के रोड संकेतक सही किये जाये और शहर में अन्य जगह हेरिटेज,बाजार,रोड और मोहल्लों के नाम सहित बोर्ड लगाये जाये।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS