विश्व पर्यटन दिवस पर दूध तलाई बनी भूत तलाई,निगम को नहीं पर्यटन स्थलों की फिक्र !
1 महीने में भी सही नहीं कर पाया उदयपुर निगम निगम दूध तलाई की लाइट्स !
विश्व पर्यटन दिवस पर आज दूध तलाई और पीछोला अँधेरे में खून के आंसू रो रहा है। जिम्मेदार अफसर नगर निगम के इंजीनियर श्री रितेश पाटीदार को दूध तलाई और पीछोला की बंद पड़ी लाइट्स के सम्बन्ध में चार बार न्यूज़एजेंसीइंडिया की टीम अवगत करवा चुकी है लेकिन निगम की ऐसी लचर कार्य प्रणाली है कि शहर की सड़कों की तरह उन्हें लाइट्स और पर्यटन स्थलों पर रोशनी की कोई फिक्र नहीं है और न ही शहर के आधार पर्यटन की।
फ़िलहाल विश्व पर्यटन दिवस पर दूध तलाई और पाल की सारी लाइट्स बंद पड़ी है और दूध तलाई किसी भूत तलाई से कम नहीं लग रही है।
पूरे दूध तलाई मार्ग पर एक महीने पूर्व तक लगभग सारी पोल लाइट्स बंद थी। इस पर न्यूज़एजेंसीइंडिया की टीम ने निगम अधिकारियों को बार बार फ़ोन कर इसे दुरुस्त करने को भी कहा गया। निगम के कर्मचारियों ने कुछ पोल पर लाइट लगाकर चालू भी की लेकिन लाइट इतनी कम वाट की लगा दी गयी है जिससे रोशनी कम ही पड़ती है और सारे पोल्स पर लाइट भी चालू नहीं की गयी है।
इसके साथ ही दीनदयाल पार्क सहित दूध तलाई पर अन्य सभी लाइट्स बंद पड़ी रहती है और बार बार आगाह करने के बाद भी नगर निगम के अधिकारियों सहित सिस्टम के कानों पर ज़ू तक नहीं रेंगती है।