घटिया निर्माण में नगर निगम उदयपुर अव्वल,न झील न जान की परवाह!
पिछले दिनों गोवर्धन सागर की रिंग रोड पर सरस पार्लर वाले गेट के सामने गोवर्धन सागर का झील से लगता रोड किनारा झील में धंस कर उसमे समा गया था। अब उदयपुर नगर निगम उस पर बंसियो का पुनर्निर्माण करवा रही है।
निर्माण की क्वालिटी इतनी घटिया है कि आप देख कर ही समझ जाएंगे कि कितना बड़ा कट का खेल खेला जाता है उदयपुर नगर निगम के कामों में।
बरहाल झील के किनारे की दीवार बिना किसी नींव के बनाई जा रही है। सीमेंट कम और रेती थोक मात्रा में मिलायी जा रही है।ऐसे निर्माण बमुश्किल साल डेढ़ साल चल पाते है। फिलहाल क़्वालिटी इंस्पेक्शन निगम की डिक्शनरी का शब्द नहीं है। जनता की खून पसीने की कमाई इसी तरह बर्बाद करने का बीड़ा जो निगम उदयपुर ने उठा रखा है।