Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / वीडियो :उदयपुर नगर निगम गार्डन बन गया वेश्यावृत्ति का बाजार,खुले आम झगड़ा हो गया आम !

clean-udaipur वीडियो :उदयपुर नगर निगम गार्डन बन गया वेश्यावृत्ति का बाजार,खुले आम झगड़ा हो गया आम !
News Agency India January 01, 2020 11:51 PM IST

वीडियो :उदयपुर नगर निगम गार्डन बन गया वेश्यावृत्ति का बाजार,खुले आम झगड़ा हो गया आम !

उदयपुर नगर निगम का बदहाल गार्डन पिछले एक साल से ज्यादा समय से वेश्यावृत्ति के खुले बाजार के रूप में विकसित होता चला जा रहा है। गार्डन में कई महिलाएं और उनके ग्रुप ग्राहकों से डील करने के लिए घूमते रहते है और किसी के भी वीडियो बनाने पर आपत्ति जताते है।इनका बाजार निगम गार्डन से सूरजपोल चौराहे तक फैला है जहाँ आये दिन ये कभी ग्राहकों से तो कभी अपने ही ग्रुप की महिलाओं से झगड़ा आम हो गया है। ये जिस्मफरोशी में लिप्त महिलाएँ छोटे और मध्यमवर्ग के लोगों को अपनी सेवायें देती है।

आज दिन में लगभग 4 बजे के करीब सूरजपोल अशोका सिनेमा के सामने वाले पेट्रोल पंप पर दो महिलाए झगड़ा कर एक दूसरे के कपडे फाड़ने पर आमादा हो गयी। इनको झगड़ा करते देख लोगों का मज़मा लग गया और कई लोग इनका वीडियो बनाने लगे। जैसे ही पुलिस वहाँ पहुँची वैसे ही इन महिलाओं ने अपने अंतः वस्त्रों में छिपाए निरोध (कॉन्डोम )सड़क पर फेंक दिए।

मौके पर सूरजपोल थानाधिकारी राम सुमेर पहुँचे और महिलाओं को पकड़कर थाने भिजवा दिया गया। बाद में आस पास के दुकानदारों ने थानाधिकारी को बताया कि किस तरह सालों से बीच शहर निगम गार्डन के साथ सूरजपोल चौराहे तक जिस्मफरोशी का बाजार सजता है और सड़क पर डील तय होने के साथ कई बार इनमे आपस में झगड़े होते है और आते जाते लोगों को शर्म का सामना करना पड़ता है।

यहाँ ये बात ध्यान देने योग्य है कि शहर के बीचों बीच नगर निगम गार्डन में जहाँ निगम के अधिकारियों सहित पुलिस विभाग का कमाण्ड कण्ट्रोल सेण्टर भी है और कई पुलिस कर्मियों सहित अन्य कई विभागों के अफसरों को आना जाना होता है फिर भी सरे आम जिस्फरोशी और वेश्यावृत्ति का बाजार उदयपुर नगर निगम के गार्डन में सजता है और किसी को भनक नहीं लगती,ये बात गले से नहीं उतरती !

दूसरी बात ये कि जिन महिलाओं को झगड़ा करते हुए पुलिस पकड़ कर अपने साथ थाने ले गयी उन्हें चुपचाप कुछ देर बाद बिना किसी कारवाही के छोड़ दिया गया और इन महिलाओं को पुनः अपने इलाकों में शाम 6 बजे देखा गया। कुल मिलाकर उदयपुर पुलिस शहर के बीचों बीच चलने वाले अवैध वेश्यावृत्ति के बाजार पर संजीदा नज़र नहीं आती है वही नगर निगम की उध्यान शाखा सहित अधिकारी अपने गार्डन में होने वाली अनैतिक गतिविधियों से मुक्ति दिलाने में पहल करते है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS