Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर महापौर ने दिखायी मितव्ययता, लाखों रूपये पानी के नाम पर बचाये !

उदयपुर महापौर ने दिखायी मितव्ययता, लाखों रूपये पानी के नाम पर बचाये !
News Agency India October 01, 2020 05:22 PM IST

उदयपुर महापौर ने दिखायी मितव्ययता, लाखों रूपये पानी के नाम पर बचाये !

उदयपुर नगर निगम महापौर जी एस टांक मौन मूक तरीके से अपने काम को अंजाम देते है। उनकी इसी कार्यशैली पर कुछ लोग ऊँगली उठाते है लेकिन महापौर जी एस टांक को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है और अपने दायित्वों को वो चुपचाप निर्वहन करते रहते है।
इसी क्रम में महापौर जी एस टांक ने नगर निगम उदयपुर में आते ही पानी के कैम्फर बंद कर निगम स्थित प्याऊ (जलमंदिर) को दुरुस्त कर इसमें RO प्लांट लगाने की बात सोच ली थी। अब महापौर जी एस टांक के आदेश के बाद निगम स्थित प्याऊ (जलमंदिर) के दिन फिरने लगे है। सबसे पहले इस प्याऊ (जलमंदिर) के वाटर फ़िल्टर बदल दिए गए और बाद में अगले ही दिन इसकी टंकी की सफाई भी कर दी गयी।

कल शाम उदयपुर महापौर जी एस टांक ने प्याऊ (जलमंदिर) का औचक निरीक्षण पार्षदों और अधिकारियों के साथ किया और कहा कि प्याऊ (जलमंदिर) के आसपास कभी भी गन्दगी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही उन्होंने प्याऊ (जलमंदिर) पर कैमरे दुरुस्त करने का आर्डर भी दिया ताकि प्याऊ (जलमंदिर) पर गंदगी और थूकने वाले लोगों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने तुरंत RO प्लांट लगवाने के अधिकारियों को आदेश भी दिया।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

स तरह उदयपुर नगर निगम महापौर जी एस टांक ने पानी पर खर्च होने वाले लगभग 35200 रूपये मासिक की बचत का इंतज़ाम भी कर लिया। निश्चय ही उनके इस कदम से उदयपुर नगर निगम को प्रतिवर्ष लगभग 4 लाख 22 हज़ार 400 रूपये की बचत होगी।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS