कोरोना वायरस को देखते हुए जैन समाज ने दिखाई जिम्मेदारी,निरस्त किया सामूहिक विवाह और स्वामीवात्सल्य कार्यक्रम !
कोरोना वायरस की राष्ट्रीय आपदा को देखते हुए सकल जैन समाज, उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद द्वारा आयोजित अत्यावश्यक बैठक में 16 एंव 17 मार्च को भगवान ऋषभदेव जयंती तथा 29 मार्च से 6 अप्रैल तक भगवान महावीर जयंती के अवसर पर 9 दिवसीय कार्यक्रमो,21 वे सामूहिक विवाह समारोह तथा सकल जैन समाज के महाकुम्भ (स्वामीवात्सल्य) को अगली तिथि घोषित होने तक स्थगित किया गया है।
उक्त निर्णय जैन समाज के सभी विशिष्ठ प्रतिनिधियों एंव उपनगरीय क्षेत्र के आयोजकों द्वारा सर्वानुमति से लिया गया है। साथ ही भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव को जप, तप,ध्यान,त्याग आदि के साथ 26 करोड़ 19 लाख नमस्कार मंत्र के जाप के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।