500 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों वाले शहरों उदयपुर में कोरोना रिकवरी रेट राजस्थान में सबसे ज्यादा !
समूचे विश्व में कोरोना वायरस महामारी जहां भयावह रूप लेती जा रही है, वहीं भारत में दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व होने के बावजूद इस महामारी से संक्रमित होकर मरने वाले लोगों की संख्या तुलनात्मक रूप से दुनिया में सबसे कम है। इसके साथ ही राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या आज 17 जून 2020 के दिन में 1:30 बजे तक 13216 है जिसमें से 9849 लोग इस बीमारी से जंग लड़कर जीत चुके हैं वहीं 308 लोगों की कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मृत्यु हो चुकी है।
इसी क्रम में उदयपुर प्रशासन ने कोरोनावायरस बीमारी से लड़ने का जो माद्दा दिखाया है, उसी का परिणाम है कि उदयपुर में अब तक 624 लोगों में से 565 लोग कोरोनावायरस लड़कर सही हो चुके हैं और इसके साथ में 564 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इस प्रकार 17 जून तक उदयपुर में कोरोनावायरस की रिकवरी रेट 90.50 प्रतिशत है और पिछले कई दिनों से रिकवरी रेट 90% से ऊपर चल रही है। इसका सीधा मतलब यह है कि कहीं ना कहीं उदयपुर प्रशासन कोरोनावायरस से जंग लड़ने में अपनी प्रतिबद्धता फील्ड में दिखा रहा है और इसी कारण ज्यादा से ज्यादा लोग संक्रमित होने के बावजूद सही होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।
अब बात राजस्थान के उन जिलों की बात की जाए जिनमें 500 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। इनमें भरतपुर से 1097 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस पाए गए हैं और 531 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं, इसके साथ ही 19 व्यक्तियों की मृत्यु कोरोना वायरस के कारण भरतपुर जिले में हुई है। वही राजस्थान की राजधानी जयपुर में 2628 व्यक्ति अभी तक कोरोना वायरस पॉजिटिव हुए हैं और 2150 लोग कोरोनावायरस जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं ,इसके साथ ही जयपुर में 139 लोग कोरोनावायरस के कारण काल कवलित हो चुके हैं। वही राजस्थान के जोधपुर शहर में 2219 लोग अब तक कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जिसमें से 1722 लोग अब तक इस बीमारी से रिकवर हो चुके हैं और 28 लोगों की मृत्यु जोधपुर जिले में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण अब तक हो चुकी है। वही कोटा शहर में 548 लोग कोरोनावायरस से अब तक संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 487 लोग रिकवर भी हो चुके हैं और 18 व्यक्तियों की मृत्यु कोटा जिले में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हो चुकी है। वही नागौर शहर में 568 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं जिसमें से 486 व्यक्ति अभी तक कोरोनावायरस से जंग लड़ कर जीत चुके हैं और 10 व्यक्ति नागौर जिले में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण काल कवलित हो चुके हैं। वही पाली जिले में 844 लोग अब तक कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें से 621 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं और 8 लोगों की मृत्यु कोरोनावायरस संक्रमण के कारण अब तक पाली जिले में हो चुकी है।
वही बात उदयपुर की करी जाए तो आज 17 जून 2020 तक उदयपुर में 624 लोग कोरोनावायरस संक्रमण का शिकार हो चुके हैं जिसमें से 565 लोग संक्रमण से जंग लड़ कर स्वस्थ हो चुके हैं और 564 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इस तरह उदयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से सही होकर स्वस्थ होने वाले लोगों की दर पिछले 10 से ज्यादा दिनों से 90% से ऊपर चल रही है।
इस तरह राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रिकवर होने वाले लोगों में (जहाँ 500 से ज्यादा केस आये है ) उदयपुर सबसे आगे चल रहा है। आज सुबह 10:30 बजे जारी हुए आंकड़ों के अनुसार उदयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण की रिकवरी रेट 90. 54 चल रही है जो कि राज्य में 500+ कोरोना पॉजिटिव से ज्यादा वाले बैंड में सबसे ज्यादा है। इसके बाद में 500 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों वाले जिलों में कोटा शहर चल रहा है जिसकी रिकवरी रेट 88.86 है। वही राज्य की राजधानी जयपुर की कोरोना रिकवरी रेट 81.81 चल रही है। वही जोधपुर शहर की कोरोनावायरस रेट 77.60% चल रही है और पाली शहर की कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 73.57% चल रही है। राज्य में सबसे कम रिकवरी रेट में (जहाँ 500 से ज्यादा केस आये है ) भरतपुर जिला चल रहा है, जहां पर रिकवरी रेट 48.40% चल रही है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website