वीडियो और फोटो : गोवर्धन सागर छलका,3 इंच चल रही चादर,पानी की आवक भी जारी !
झीलों की नगरी उदयपुर लबालब भरी झीलों से गुलज़ार होती नज़र आ रही है। जहाँ पीछोला और गोवर्धन सागर लबालब हो चुके है ,वहीं फतहसागर में पीछोला से पानी की आवक जारी है और सीसारमा का जलस्तर अभी भी पाँच फ़ीट के आसपास चल रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इस नए दौर की वर्षा में फतहसागर भी छलक उठे।
फ़िलहाल गोवर्धन सागर छलक उठा है और सुबह पाँच बजे से इस पर 3 इंच चादर चल रही है। इस गोवर्धन सागर से जुड़े पीछोला के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है और जल्द ही मदार के पानी के भी फतहसागर पहुंचने की उम्मीद है। आपको बताते चले कि गोवर्धन सागर पर शिकारबाड़ी वाले रास्ते की तरफ घाट से लगते मंदिर के पास की पाल में कई जगह तड़क पड़ गयी है और लगभग 8 जगहों से छोटे छोटे छिद्रों से पानी का रिसाव जारी है। पाल के ये छोटे रिसाव और छिद्र कभी भी किसी भी भूगर्भिक हलचल के दौरान बड़े होकर गोवर्धन सागर की पाल को खत्म कर सकते है। इसी वर्ष गोवर्धन सागर में नाव संचालन भी शुरू किया है जिसके चलने से हिलने वाली पानी की हिल्लोरे भी पुरानी पाल को नुकसान पंहुचा रही है।