सावधान ! उदयपुर में की कालाबाजारी तो महंगी पड़ेगी होशियारी, गणेश घाटी पर दुकान सीज !
कोरोना महामारी के चलते जहां पूरे भारत में राशन व्यवस्था को लेकर भारत सरकार सहित राज्य सरकारों ने कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए हैं, वही राजस्थान के उदयपुर में कोरोनावायरस के चलते लोग किराना और अन्य सामान की कालाबाजारी पर उतर आए हैं।
लॉक डाउन के चलते उदयपुर शहर के गणेश घाटी क्षेत्र में दुकान पर दुकानदार संजय कुमार द्वारा एमआरपी से ज्यादा मूल्य वसूलने और सामान बेचने की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल भारद्वाज और प्रवर्तन निरीक्षक पिंकी भाटी ने मौके पर जाकर इसकी जांच की और पाया की दुकानदार संजय कुमार ग्राहकों से लॉक डाउन के चलते सामग्री का अधिक मूल्य ले रहा था। जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल भारद्वाज और प्रवर्तन निरीक्षक पिंकी भाटी द्वारा नियमों के अनुसार कार्यवाही करते हुए दुकान को मौके पर ही सील कर दिया गया और दुकान पर सरकारी दस्तावेजों द्वारा अग्रिम आदेश तक दुकान को आम जनता के लिए सील कर दिया गया है और सरकारी नियमों के अनुसार नोटिस चस्पा कर दिया गया है।