बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने उदयपुर जिला प्रशासन चौकस
उदयपुर जिले में दिनोंदिन बढ़ते कोरोना मरीजों एवं अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से निपटने हेतु जिला प्रशासन हर स्तर पर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओपी बुनकर एवं स्मार्ट सिटी सीईओ नीलाभ सक्सेना (नोडल ऑक्सीजन सप्लाई) ने निजी अस्पतालों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा की ऑक्सीजन के उपभोग हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना हर जगह हो।
इस हेतु बुनकर ने सभी नोडल अधिकारियो को उनको आवंटित अस्पतालों का निरिक्षण कर वहा ऑक्सीजन बेड की संख्या, प्रतिदिन ऑक्सीजन का उपभोग, ऑक्सीजन आपूर्ति स्रोत, ऑक्सीजन प्लांट होने की स्थिति में उसकी क्रियाशीलता, ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर की उपलब्धता इत्यादि महत्वपूर्ण पहलुओं को जांचने हेतु कहा।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने कहा कि इन सब बातों का एक ही मकसद है की महामारी के इस दौर में ऑक्सीजन एवं आवश्यक दवाइयों का उपभोग अनावश्यक रूप से ना होकर विवेकपूर्ण हो ताकि जरूरतमंद मरीजो हेतु इसका उपयोग हो सके।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk