उदयपुर उपमहापौर पद की होड़ में पारस सिंघवी और ताराचंद जैन !
उदयपुर नगर निकाय चुनाव 2019 में 6वी बार जहाँ भाजपा को बोर्ड बनाने का मौका मिल रहा है वही उपमहापौर पद की होड़ में दो नाम प्रमुखता से चल रहे है। जहाँ ताराचंद जैन का नाम शीर्ष पर चल रहा है वही पारस सिंघवी के दमदार और प्रखर होने के कारण भाजपा के कई लोग पारस सिंघवी की वकालत भी कर रहे है।
बरहाल फैसला भाजपा के वरिष्ठ गुलाब चंद कटारिया जल्द लेने वाले है और भाजपा के अन्य 1 पार्षद भी अपने आप को उपमहापौर पद की होड़ में देख रहे है। आपको बताते चले कि पारस सिंघवी पूर्व कार्यकाल में भी पार्षद रहे है और साथ ही निर्माण समिति अध्यक्ष भी रह चुके है।