उदयपुर में कोरोना विस्फोट,1101 कोरोना वायरस संक्रमितों की पुष्टि !
उदयपुर शहर में दिनों दिन कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती संख्या रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज 21 अप्रैल 2021 के दिन उदयपुर में शाम को 4202 कोरोना जाँचो में 1101 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि उदयपुर सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी द्वारा की गई है ।
1101 कोरोना वायरस संक्रमितों में 736 मरीज उदयपुर शहर के शहरी इलाके से संबंध रखते हैं जिनमें 25 कोरोना वारियर हैं और साथ ही 299 क्लोज कांटेक्ट केस हैं । इसके साथ ही 402 नए कोरोना वायरस संक्रमितों की उदयपुर शहर में पुष्टि हुई है । इसके साथ ही 10 प्रवासी भी कोरोना पज़िटिव पाए गए है।
वहीं ग्रामीण इलाकों में 365 पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें 20 कोरोना वारियर हैं । साथ ही 137 केस क्लोज कांटेक्ट हैं और 204 नए कोरोना संक्रमित केस हैं।साथ ही 04 प्रवासी भी कोरोना पज़िटिव पाया गया है।
उदयपुर में अब तक 25417 कोरोना वायरस संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है।
इस तरह अब तक उदयपुर में 15284 व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जा चुके है और 9934 एक्टिव केस है। अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 199 व्यक्तियों की उदयपुर में मृत्यु हो चुकी है।
इसके साथ ही उदयपुर में आज 4202 सैंपल की कोविड जांच होने पर 3100 नेगेटिव तथा 1101 पॉजिटिव पाये जाने पर अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 25417 हो गयी है। सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश खराड़ी ने बताया कि 15284 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर डीचार्ज किए जा चुके हैं 9934 मरीज एक्टिव होकर 8866 मरीजों को होम आइसोलेशन किए हुए हैं तथा अब तक 199 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
कोविड-19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि 1101 पॉजिटिव संक्रमित मरीजों में से 736 मरीज शहरी क्षेत्र से जिसमें 25 कोरोना वारियर्स , 299 क्लोज कांटेक्ट वाले,402 नए एव 10 प्रवासी संक्रिमित मिले हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र में 365 मरीज जिसमें से 20 वाररिर्स,137क्लोज कॉन्टेक्ट,204 नए एवं 04 प्रवासी संक्रमित आये हैं।
आज कूल संक्रमित में से 45 कोरोनावरियर्स संक्रमित मिले है।
आज कूल 45 कोरोनावरियर्स में 7 चिकित्सक ,17 शिक्षक शिक्षिकाएं ,पांच नर्सिंग स्टाफ ,पांच पुलिसकर्मी ,पांच पैरामेडिकल स्टाफ ,एक फॉरेस्टकर्मी, एक एएनएम एवं एक फार्मासिस्ट संक्रमित मिले हैं ।
एरिया वाइज संक्रमितों का विवरण
आज कोरोनावरियर्स के संक्रमित क्षेत्र देबारी चौराहा ,माली कॉलोनी टेकरी ,निचला खेरवाड़ा ,सवीना खेड़ा ,रामपुरा ,नयागांव ,अंबाबाड़ी झाडोल, बोराणा ,आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर ,सुरों काफला ,सलूंबर ,सुंदरवास ,सराडा ,आवरी माता मंदिर के पास ,फतहनगर ,यादव मोहल्ला ,जवाहर कॉलोनी सेक्टर 14 ,भोपालपुरा, गरीब नवाज कॉलोनी मल्लातलाई ,महाप्रज्ञा बिहार, गोकुल विलेज टीटीडी ,होली चौक सेक्टर 6 ,गणपति विहार मादड़ी, मच्छी बाजार बढ़ पूजा घाटी ,मंगलम रेजिडेंसी ,जैन कॉलोनी ,शोभागपुरा ,शिवनगर गांधीनगर ,कुमावत मोहहलागिरवा, कालड़वास वर्धमान नगर ,बौहरा गणेश जी ,सुखदेवी नगर बेदला ,अमीर नगर फतेहपुरा, मुल्लाजी की चौक ,धोली बावड़ी से संक्रमित मिले हैं।
अन्य संक्रमित क्षेत्र सराडा, सेक्टर 12 ,जय श्री कॉलोनी बौहरा गणेश जी ,आदर्श नगर यूनिवर्सिटी रोड ,कुमार वाडा ,कैलाश मार्ग लियो का गुड़ा ,बड़ी ,राम सिंह जी की बड़ी ,श्रीनाथ नगर साइफन चौराहे, मदार जावर माइंस ,आरके पुरम ,सर्वोदय नगर टीटीडी ,बसेक्टर 4 ,प्रभात नगर सेक्टर 5 ,जनकपुरी बप्पा नगर ,गायत्री नगर, आलोक स्कूल के पास ,खेरवाड़ा ,भूत बंगला खेरवाड़ा ,शोभागपुरा आर के मार्बल के पास ,शर्मा गेस्ट हाउस ,वीआईपी कॉलोनी ,कुराबड ,टाइगर हिल ,हाथी पोल, राजपूतों का मोहल्ला, सरदारपुरा, ब्राह्मणों का गुड़ा, कोलियरी झाडोल ,चिकलवास ,बड़गांव ,देबारी चौराहा ,अशोक नगर ,गणेश नगर ,पायड़ा ,सेमारी कुंडा ,आद कालिया सलूंबर ,द्वारिका कंपलेक्स ,भबराना, केशव नगर चित्रकूट नगर ,आश्रम डबोक ,बालाजी नगर ,पादर गोगुंदा, जगत गिरवा ,नीमच माता , राजेश्वरी कॉलोनी भवाना ,गणेश नगर पहाड़ा ,मावली ,भिंडर ,खेरवाड़ा वल्लभनगर से संक्रमित मिले हैं।
दूसरी और चिकित्सा विभाग द्वारा शुरू किया गया घर घर सर्वे आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आशा, आंगनवाड़ी कार्येकर्ता एवं नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा घर घर जाकर लोगो का स्वास्थ्य हाल जान मौसमी बीमारी से पीड़ित लोगो को दवा वितरित की गई।
आज किये गए सर्वे में 5260 घरो का सर्वे कर 22117 लोगो की स्क्रीनिंग की गई जिसमे आई एल आई के लक्षणों वाले 309 लोगो को दवा देकर होम आइसोलेशन हेतु पाबंद किया गया।
अभी तक शहर के विभिन्न वार्डो में कुल 15990 घरो का सर्वे कर 75361 लोगो की स्क्रीनिंग की गई है जिसमे आईएलआई के कुल 1339 लोगो को दवा देकर होम आइसोलेट किया गया।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk