Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुरवासी विनोद के यहां पैदा हुआ कांग्रेस, पूरा उदयपुर आ रहा देखने !

clean-udaipur उदयपुरवासी विनोद के यहां पैदा हुआ कांग्रेस, पूरा उदयपुर आ रहा देखने !
News Agency India January 02, 2020 01:09 AM IST

उदयपुरवासी विनोद के यहां पैदा हुआ कांग्रेस, पूरा उदयपुर आ रहा देखने !

राजस्थान के उदयपुर शहर के एक बच्चे का नाम सुर्खियों में है। वजह यह है कि बच्चे का नाम 'कांग्रेस' जैन रखा गया है। खुद इसके पिता कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं। शुरुआत में तो परिवार के लोगों को बच्चे का यह नाम अटपटा लगता था, मगर 21 जनवरी 2020 को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र भी इसी नाम से बनते ही इस पर सरकारी मुहर भी लग गई है। सोशल मीडिया में भी बच्चे का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई इसे पार्टी के आस्था या समर्पण बता रहा तो कोई कुछ और।

विनोद जैन का कहना है कि उनका पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है और वह चाहते हैं कि उनकी आने वाली पीढ़ी उनके नक्शेकदम पर चले, इसलिए पार्टी के नाम पर लड़के का नाम तय किया गया ।बता दें कि उदयपुर जिले के अम्बेरी तहसील के बडगांव निवासी के विनोद जैन की पत्नी वंदना जैन ने 18 जुलाई 2019 को पुत्र को जन्म दिया था। विनोद जैन ने अपने कांग्रेस प्रेम के चलते और भविष्य में पुनः पार्टी कि देश में सत्ता वापसी की सोच के साथ अपने पुत्र का नाम कांग्रेस जैन रख दिया।

"मैं अशोक गहलोत से प्रेरित हूं और मैं अशोक गहलोत के साथ हूं और मुझे लगता है कि जब मेरा बच्चा 18 साल का हो जाएगा तो वह भी राजनीतिक करियर शुरू करेगा।" जुलाई 2019 में जन्मे, कांग्रेस विनोद जैन के लिए दूसरी संतान है जो अपने पहले बच्चे की बेटी के 18 साल बाद पैदा हुआ था।

उन्होंने आगे कहा, "मैंने इस नाम को इस उम्मीद के साथ रखा है कि मेरा बच्चा भी कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाएगा।"विनोद जैन ने अपने पुत्र का नाम कांग्रेस रखा तो उस दौरान उनको कई लोगों ने समझाने की कोशिश की। परिवार के सदस्यों का भी कुछ विरोध झेलना पड़ा, लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग रहे। उनका मानना था कि वे अशोक गहलोत से प्रेरित हैं और कांग्रेस से विशेष लगाव रखते हैं। ऐसे में वह अपने पुत्र का नाम कांग्रेस ही रखेंगे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS