काँग्रेस जुटी उदयपुर महापौर पद की तैयारियों में,चल रही है विपक्षी खेमे में सेंध की तैयारी !
उदयपुर महापौर को लेकर काँग्रेसी खेमें में
जहाँ उदयपुर निकाय चुनाव में काँग्रेस को बहुमत नही मिला है वहीं पंचवटी स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कांग्रेसी पार्षदों की बैठक बुलायी गयी और सर्वसम्मति से महापौर पद के लिए अरुण टांक का नाम तय किया गया।
हालांकि कांग्रेस के पास महापौर पद के लिए जरुरी बहुमत नहीं है लेकिन बकौल सूत्र कई पार्षद काँग्रेस के सम्पर्क में बताए जा रहे है।
निर्दलीय और भाजपा के कुछ लोगों के भीतरघात की आस में कांग्रेस महापौर पद की तैयारी में जुट गयी है।