नगर निगम उदयपुर की पार्किंग की छत पर दुकानों के विरोध में कांग्रेस हुई मुखर,दिया ज्ञापन !
उदयपुर में एक जमाने का प्रमुख पर्यटन स्थल और बच्चों को समर्पित पार्क प्रसिद्ध नेहरू बाल उद्यान अब दुर्दशा का शिकार है।जहाँ कभी शहर के बच्चे बूढ़े घूमने जाया करते थे आज इस पार्क की दुर्गति किसी से छिपी नहीं है। प्रसिद्ध नेहरू बाल उद्यान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मोहनलाल सुखाडिया द्वारा वर्ष 1966 में बनवाया गया था। हाथीवाला पार्क और ऊँट वाला पार्क इस पार्क की प्रमुख विशेषता थी, लेकिन समय के साथ राजनीतिक कारणों से इस पार्क में मास्टर प्लान के विरुद्ध कई परिवर्तन किये गए। इस उद्यान के प्रसिद्ध हाथीवाले पार्क को भी खत्म कर दिया गया। अब इसका नाम सिर्फ पार्किंग के नाम मे ही रह गया है। इस पार्क की जगह भूमिगत पार्किंग इस शर्त पर बनाई गई थी कि इसके ऊपर खूबसूरत पार्क बनाया जाएगा, लेकिन इस पार्क को उजाड़ कर बनाई गई 14 करोड़ की असफल पार्किंग प्रोजेक्ट बन गयी।
मास्टर प्लान में संपूर्ण टाऊन हॉल पार्क,एक पार्क के रूप में ही दर्शाया गया है,लेकिन नगर निगम द्वारा मास्टरप्लान के विपरीत पार्क की जगह भूमिगत पार्किंग इस शर्त पर बना दी गई कि पार्किंग के ऊपर पार्क पुनः विकसित किया जाएगा। लेकिन नगर निगम उदयपुर अब भूमिगत पार्किंग की छत पर भी पार्किंग बना चुका है और साथ ही बाउंड्री वाल के अंदर भी कुछ जगह छोड़कर लिंक रोड के कियोस्क शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा भी पार्को की जमीन के अन्य उपयोग पर पूर्ण रोक है ,बावजूद इसके माननीय उच्च न्यायालय की अवमानना करना आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है ।
सूत्रों के अनुसार प्राचीन ज्योतेश्वर महादेव मंदिर को भी हटाकर मंदिर को अन्यत्र सामने शिफ्ट करने की योजना है ।
इसी के विरोध में नगर निगम द्वारा किये जा रहे इस कार्य के खिलाफ कई राजनीतिक दल जैसे कांग्रेस और कई धार्मिक संगठनों जैसे शिव सेना, मेवाड़ शिव सेना आदि ने भी विरोध करते हुए, नगर निगम आयुक्त,महापौर और कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिये है। नगर निगम द्वारा नियमों की अवहेलना करने पर जन आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है।
इस सन्दर्भ में मंदिर को बचाने,मास्टर प्लान की पालना करने और पार्क को विकसित करने के लिए कांग्रेस मुखर हो उठी है। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष की दावेदार श्रीमती हितांशी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम महापौर,नगर निगम आयुक्त और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिए है। पार्षदों के दल में हितांशी शर्मा के साथ संजय भगतानी ,शंकर चंदेल ,हिदायतुल्ला खां,शाहदाब खान ,गौरव प्रताप सिंह ,अली असगर ,शहनाज़ अयूब ,भगवती डांगी ,चमनआरा ,नेहा कुमावत और मोनिका गुर्जर के साथ DCC के गोपाल नागर ,राजेश मेनारिया और अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.