Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / कोरोना वायरस से निपटने जिला कलेक्टर आनंदी मैडम ने ली अधिकारियों की मीटिंग !

clean-udaipur कोरोना वायरस से निपटने जिला कलेक्टर आनंदी मैडम ने ली अधिकारियों की मीटिंग !
News Agency India March 01, 2020 09:38 AM IST

कोरोना वायरस से निपटने जिला कलेक्टर आनंदी मैडम ने ली अधिकारियों की मीटिंग !

कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर पर्यटन व होटल क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, रेल्वे, एयरपोर्ट, वन और पुलिस विभाग व संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर श्रीमती आनन्दी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए कलक्टर श्रीमती आनंदी ने उदयपुर शहर में आने वाले विदेशी पर्यटकों की बड़ी संख्या को देखते हुए पर्यटन व होटल व्यवसाय से जुड़े समस्त प्रतिनिधियों को वायरस के संक्रमण की संभावनाओं के लिए एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने शहर में आने वाले हर विदेशी पर्यटक के स्वास्थ्य की जांच करवाने की अनिवार्यता को बताते हुए होटल प्रबंधकों को होटलों के कक्षों की प्रावधानों के अनुसार सफाई सुनिश्चित कराने, हर पर्यटक को मास्क व सैनीटाइज़र उपलब्ध कराने को भी कहा है। उन्होने पर्यटकों की बड़ी संख्या को देखते हुए पर्यटकों की स्वास्थ्य जांच के लिए शहर में अलग-अलग 10 स्थानों पर जांच के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने को कहा। इसके साथ ही होटल प्रबंधकों को अपने-अपने होटल्स में इस संबंध में जागरूकता के लिए आईईसी मटेरियल डिस्प्ले करवाने को भी कहा।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS