उदयपुर में बाहर से आने वाले श्रमिकों को क्वॉरेंटाइन में रखने का आदेश !
उदयपुर जिला कलक्टर श्रीमती आनन्दी ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उदयपुर जिले में अन्य राज्यों से लौट रहे शरणार्थी श्रमिेकों को क्वॉरेंटाइन पर रखे जाने के आदेश दिए है।
कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शरणार्थी अपने गृह जिले में आ रहे है किन्तु गंतव्य तक नहीं पहुंचे है ,ऐसे समस्त लोगों को तत्काल प्रभाव से 14 दिन के संस्थागत क्यूरेनटाइन में रखा जाकर निर्धारित फॉर्म में सूची संकलित कर सूचना रखी जाय। क्यूरेनटाईन में रखने से पूर्व इनकी स्वास्थ जांच करवाने व केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुरूप ठहरने आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को पाबंद किया है।
कलक्टर ने बताया कि जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को सहायता शिविर घोषित करने के अधिकार प्रदान कर निर्देश दिये है कि वे आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत स्वयं के स्तर पर अपने क्षेत्र में संस्थागत क्यूरेनटाइन के लिए राजकीय या निजी भवनों को चिन्हित कर अधिग्रहित करे तथा सहायता शिविर घोषित करें। साथ ही प्रत्येक भवन के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर निर्देशानुसार समस्त रिकॉर्ड संधारित करेे।
साथ ही कहा गया है कि इन श्रमिकों के नाम,पते के साथ इनके फैक्ट्री मालिकों के नाम पते भी दर्ज किए जाए ताकि इन फैक्ट्री मालिकों पर भी प्रभावी कार्यवाही की जा सके।