उदयपुर के नए एस पी राजीव पचार ने की पत्रकारों, व्यापारी प्रतिनिधियों और पुलिस मित्रो से वार्ता !
आज शहर के पुलिस थाना सूरजपोल में नए एस पी राजीव पचार ने एक मीटिंग रखी थी जिसमें शहर के पत्रकार, पुलिस मित्र और व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, वार्ता का प्रारंभ आपसी परिचय से प्रारंभ हुआ।
उदयपुर एस पी राजीव पचार ने सभी से शहर की कानून व्यवस्था और शहर वासियों को सुविधाएं पहुँचाने हेतु सुझाव माँगे। उन्होंने कहा पुलिस शहर वासियों के हित में बेहतर कार्य कर सकें इसलिए सभी शहर वासियों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहर में अपराधों और चोरी की वारदातों में कमी आए, इसके लिये अभय कमांड सेंटर के 800 में से 273 कैमरे कार्यरत है और स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यो की वजह से बाकी के कैमरे लगने में समय लग रहा है। उन्होंने शहर के व्यापारियों और नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने घर और व्यापार स्थलों पर cctv कैमरे लगवाए जिससे अपराधों पर अंकुश लगेगा और पुलिस को भी सहयोग होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी नागरिक का मोबाइल खो जाने पर पुलिस को सूचित करें ताकि पुलिस उनका मोबाइल पुनः प्राप्त करने में सहयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी होने, बैंक से हैकरों द्वारा पैसे निकाले जाने पर भी तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। इससे उनका ठगा गया पैसा पुनः दिलवाने में पुलिस पर्याप्त सहयोग करेगी। राजीव पचार ने यह भी कहा कि पुलिस मित्रों की संख्या ज्यादा से ज्यादा बढ़ाई जाए ताकि हर क्षेत्र के वासियों तक पुलिस अपनी बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवा सकें
न्यूज़ रिपोर्टिंग : जयवन्त भैरविया

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk