News Agency India
December 02, 2019 05:47 AM IST
उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर फहराएगा 100 फीट ऊंचा भारतीय तिरंगा !
उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर नए साल में नया आकर्षण 100 फीट ऊंचा भारतीय तिरंगा लहराने वाला है ।इससे पहले डबोक एयरपोर्ट पर ही ऐसा ही एक विशाल तिरंगा लगाया जा चूका है और अभी फतहसागर की मोती मगरी भी बड़े तिरंगे लगाए गए है जो दूर से ही नज़र आते है। इसके लिए तैयारियाँ पिछले कुछ दिनों से जारी है और तिरंगे का प्लेटफोर्म भी बनाया जा रहा है। 100 फीट ऊँचा और 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा तिरंगा स्टेशन के बाहर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास लगाया जाएगा और साथ ही लाइट्स भी लगायी जांएगी ।
तिरंगे की प्रत्येक पट्टी 7 फीट और चक्र भी सात फीट व्यास का होगा। जनवरी में तिरंगे के काम के सम्पन्न होने का अनुमान है । भारतीय रेलवे की ओर से देश के प्रमुख स्टेशनों पर तिरंगा लगाए जाने का काम किया जा रहा है। राजस्थान में जहाँ , जोधपुर, जयपुर ,अजमेर जैसे स्टेशनों पर पहले ही सौ फीट ऊंचे तिरंगे लगाए जा चुके हैं। अभी अजमेर मंडल के भीलवाड़ा ,उदयपुर और डूंगरपुर में तिरंगा लगाने का काम किया जा रहा है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk