उदयपुर में जवाहर नगर के सामने कारों की जबरदस्त भिड़ंत !
आज तड़के अलसुबह जवाहर नगर के सामने दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी जिसमे 8 लोग घायल हो गए। भिड़ंत की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया। तेज़ रफ़्तार महिंद्रा SUV पटेल सर्किल से स्टेशन की तरफ जा रही थी तभी इको स्पोर्ट कार ने संभवतया जवाहर नगर की तरफ मुड़ने की कोशिश की और हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि इको स्पोर्ट कार जवाहर नगर गेट के मन्दिर प्राँगण में घुस गयी।