उदयपुर में कांग्रेस ने जहाँ बाड़ेबंदी की शुरुआत कर दी है वही भाजपा भी इस राह पर निकल चुकी है।
श्री कृष्ण वाटिका में सभी 70 पार्षद पद के प्रत्याशी को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बुलवाया और खुद गुलाब चंद कटारिया भी वहाँ पहुंच गए।इसके बाद श्री कृष्ण वाटिका में सभी पार्षद पद के प्रत्याशियों की बैठक ली गयी और इन्हें परिणाम के बाद होने वाली राजनीति के बारे में सूचना दी गई।इसके बाद संभव है कि इन सभी प्रत्याशियों को गुप्त स्थान पर ले जाया गया।