भाजपा ने रात 10 बजे पार्षद सूची बदली ,दो नाम दिए बदल !
बागियों और भीतरघात का डर इस बार उदयपुर भाजपा में सर चढ़ कर बोला और टिकट कन्फर्म करने वाले नेता देर तक विपक्षी दल के दांव का इंतज़ार करते रहे। जब नामांकन में एक दिन ही शेष रह गया तब कही रात 8 बजे भाजपा ने उदयपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।
फिर उसी सूची को रात 10 बजे बदल दिया गया जिसमे पहले वार्ड 52 में कंचन वैष्णव का नाम था ,उस जगह पर अब तारा सुथार का नाम डाल दिया गया है।
वही वार्ड 55 से मोहम्मद सकील की जगह शाहवाद अहमद का नाम अपडेट किया गया है।