Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / बिना मास्क के पाए गए तो होगा चालान,बढ़ते कोरोना संक्रमण से सरकार हुई सख्त !

clean-udaipur बिना मास्क के पाए गए तो होगा चालान,बढ़ते कोरोना संक्रमण से सरकार हुई सख्त !
News Agency India September 02, 2020 06:56 AM IST

बिना मास्क के पाए गए तो होगा चालान,बढ़ते कोरोना संक्रमण से सरकार हुई सख्त !

उदयपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमितों के आँकड़े ने स्थानीय प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पिछले पाँच दिनों से प्रतिदिन लगातार 100 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों के उदयपुर जिले में पुष्टि हुई है,इसके मद्देनजर उदयपुर की जनता को बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए उदयपुर जिला कलेक्टर ने उदयपुर में कोरोना प्रोटोकाल की सख्ती से पालना के निर्देश दिए है।

समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दुकान ,शोरूम, रेस्टोरेंट्स, ठेला, सब्जी रेहडी, बैंक तथा समस्त उद्योगों एवं पर्यटन स्थलों पर बिना मास्क एवं बिना सोशल डिस्टेंसिंग के प्रवेश वर्जित कर दिया गया है । इन स्थलों पर कोई भी ग्राहक या संस्थान का कार्मिक, पर्यटक आदि यदि बिना मास्क पाया जाएगा अथवा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं पाई जाएगी तो संबंधित संस्थान के खिलाफ नियमानुसार चालान और जुर्माने की वसूली की कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित संस्थान और प्रतिष्ठान को बंद करने की कार्रवाई की जा सकेगी।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

उक्त समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों उद्योगों एवं पर्यटन स्थलों पर 'नो मास्क नो एंट्री' या 'बिना मास्क प्रवेश वर्जित है' जैसे पोस्टर चस्पा किए जाने आवश्यक है, ताकि आमजन में इसकी जागरूकता बड़े और सैनिटाइजेशन की समुचित व्यवस्था और प्रयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

समस्त परिवहन के साधनों जैसे बस, टैक्सी, ऑटो ,कार ,दुपहिया वाहन इत्यादि में बिना मास्क प्रयोग वर्जित रहेगा तथा इसके लिए संबंधित वाहन के स्वामी ड्राइवर और कंडक्टर जिम्मेदार रहेंगे। परिवहन विभाग तथा पुलिस विभाग इसकी पालना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुपालन नहीं करने वाले प्रकरणों में चालान और जुर्माने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही नगर निगम, नगर पालिका, पुलिस विभाग,जिला रसद अधिकारी,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी अलग-अलग दल गठित कर इस आदेश की पालना सुनिश्चित करेंगे और कार्यालय को सूचित करेंगे।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS