आपातकालीन परीस्थिति हेतु किया पेसिफिक मेडिकल कॉलेज, गीतांजलि इंस्टीट्यूट और सर पद्मपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी को किया अधिग्रहित प्रशाषन ने !
उदयपुर में कोरोना महामारी की आशंका के चलते कलेक्टर आनन्दी ने एक आदेश जारी कर आपातकालीन स्थिति में सहायता शिविर कैम्प के लिए शहर के तीन संस्थानों को मय समस्त संसाधनों व कार्मिकों सहित अधिग्रहित कर लिया है।
कलक्टर आनंदी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 24, 30, 31, 32, 34, 51 व 65 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उदयपुर के भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल, एयरपोर्ट रोड स्थित गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्ट्डीज व भटेवर स्थित सर पद्मपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी को अधिग्रहित कर लिया है।