खबर का असर : उदयपुर रेलवे स्टेशन के बाहर तालाब पर ध्यान गया प्रशाशन का !
उदयपुर रेलवे स्टेशन के बाहर बारिश के दिनों में पानी भरना अब आम बात हो चली है। सैकड़ो जिम्मेदार अफसर इस रोड से रोज आँख मूँद कर गुज़र जाते है। लेकिन कभी कोई नगर निगम का अधिकारी ये सोच नहीं पाया कि आखिर इस जल भराव का कारण क्या है और कौन कौन सी नालियाँ बंद है। चुपचाप गुज़र जाना फितरत बन गयी है इनकी।
आपको बताते चले कि इस पारस से उदियापोल तक की रोड का निर्माण अभी हाल में कुछ महीनों पहले ही हुआ था ।पहली बारिश को झेल न पाने वाली सड़क की ओर कई अन्य तकनीकी खामियाँ भी है। पी.डब्ल्यू.डी.विभाग द्वारा बनवायी गयी नयी सड़क में रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क की ढलान पर अब भी बारिश में तालाब बन जाता है और पानी निकासी की तरफ सड़क बनाने वालों का ध्यान नहीं गया है ।
न्यूज़एजेंसीइंडियाडॉटकॉम की खबर पर संज्ञान लेते हुए आज प्रातः 12 बजे के आसपास नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा की टीम के साथ नगर निगम कमिश्नर अंकित जी ने स्वयं मौके पर जाकर देखा और कर्मचारियों को आसपास की नालियां साफ़ करने का निर्देश दिया। लेकिन अब तक नगर निगम उदयपुर की टीम यहाँ पर सफाई के नाम पर क्या काम कर रही थी ? ये समझ से परे है। किन किन कर्मचारियों की इस सड़क पर ड्यूटी थी ? क्यों नालियाँ पिछले दो महीने से जाम थी ? इसका कोई जवाब नगर निगम उदयपुर के पास नहीं है।