उदयपुर में पॉलीथिन को लेकर बड़ी कार्यवाही, वसूला 22000 रुपये का जुर्माना !
उदयपुर में पॉलीथिन को लेकर स्थानीय प्रशासन सख्त होता नज़र आ रहा है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने सवीना,हिरणमगरी,टेकरी और आस पास के इलाको की दुकानों का औचक निरीक्षण किया और लगभग 62500 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गई। पॉलीथिन जप्त करने के साथ 22000 रुपये का जुर्माना लगा कर दुकानदारों से वसूला गया।