Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर से बिहार के 1186 प्रवासी ट्रैन से हुए मुजफ्फरपुर रवाना !

clean-udaipur उदयपुर से बिहार के 1186 प्रवासी ट्रैन से हुए मुजफ्फरपुर रवाना !
News Agency India May 05, 2020 04:24 PM IST

उदयपुर से बिहार के 1186 प्रवासी ट्रैन से हुए मुजफ्फरपुर रवाना !

आज उदयपुर से बिहार के मुज़फरपुर जिले के लिए राज्य सरकार की ओर से वहाँ के प्रवासी मजदूरों को भेजने के लिए विशेष रेल चलाकर इनके गृहनगर भेजने की व्यवस्था की गयी।

इस ट्रेन में बिहार के विभिन्न जिलों के 1186 प्रवासी मजदूर थे।इन सभी लोगो की भेजने की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से निशुल्क की गयी थी।

इसके अलावा सभी लोगों को नगर निगम उदयपुर की ओर से भोजन एवं पेयजल की बॉटल्स भी उपलब्ध करवाई गई।

इस कार्य हेतु जिला कलक्टर कार्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री मोहन सोनी के नेतृत्व में लगभग 50 कर्मिकों को नियुक्त किया गया था

इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए स्वयं जिला कलक्टर महोदया आनंदी, ADM ओ पी बुनकर भी प्रातः से ही रेल्वे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे

सारा कार्य पूर्व नियोजित व्यवस्था अनुसार सुगमता से सम्पन्न हुआ एवं शिड्यूल टाइम अनुसार ठीक 6 बजे ट्रेन रवाना कर दी गई।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS