सब्जी फल व्यापारियों को दी राहत,1 घंटे के लिए खोली कृषि उपज फल मंडी !
उदयपुर के गायरीयावास की 48 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद गारियावास इलाके के आसपास के क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की तैयारियों में उदयपुर प्रशाषन लग गया था। इसी क्रम में देर रात एतिहातन सवीना स्थित फल सब्जी मंडी को बंद कर दिया गया था।
लेकिन सुबह थोक फल सब्जी व्यापारियों के आग्रह पर 1 घंटे के लिए सवीना स्थित फल सब्जी मंडी को खोला गया जिससे व्यापारी अपने स्टॉक में पड़े माल को निकाल सके और जो गाड़िया अल सुबह आयी है उन्हें खाली किया जा सके।
लेकिन आम व्यापारियों और सामान्य व्यक्तियों को सवीना स्थित फल सब्जी मंडी में प्रवेश करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।