Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / सूरजपोल-बापू बाजार-दिल्ली गेट पर है अव्यवस्थाओं का अम्बार !

clean-udaipur सूरजपोल-बापू बाजार-दिल्ली गेट पर है अव्यवस्थाओं का अम्बार !
News Agency India October 02, 2019 01:14 AM IST

सूरजपोल-बापू बाजार-दिल्ली गेट पर है अव्यवस्थाओं का अम्बार !

शहर का सबसे मुख्य बाजार चढ़ चूका है अव्यवस्थाओं की भेंट ! जगह जगह टेड़े मेढे खम्भे ,अतिक्रमण और वायर्स का जंजाल बन चूका है उदयपुर ! पोल लेस सिटी का सपना दूर की कौड़ी स्मार्ट सिटी के लिए ! फ़िलहाल स्मार्ट बनाने बजाय बर्बाद करने को तुला है उदयपुर प्रशासन !


शहर के सबसे मुख्य चौराहे दिल्ली गेट पर है अव्यवस्थाओं का अम्बार ! दिल्ली गेट हेरिटेज का सत्यानाश कर दिया है पुलिस और नगर निगम ने मिलकर ! रही सही हेरिटेज विध्युत विभाग की अकर्मण्यता से हो रही बर्बाद ! ट्रांसफार्मर ही लगा रखा सड़क किनारे मुख्य चौराहे पर ! दिल्ली गेट फ़व्वारे बेहाल हालत में ,नहीं पिला पाता उदयपुर नगर निगम पौधों को पानी दिल्ली गेट पर ! दिल्ली गेट की सुन्दरता को धता बताता स्मार्ट सिटी उदयपुर का पार्किंग निर्माण जो सालों से पूरा नहीं हो पाया !हेरिटेज दिल्ली गेट पर निगम उदयपुर का गन्दा पड़ा शौचालय ,समझ नहीं आता कि हेरिटेज बिल्डिंग पर मुख्य चौराहे पर ऐसे शौचालय क्यों बना दिए जाते है ? दिल्ली गेट सर्कल पर सूखे पेड़ पौधे और रंग उतरती सर्कल लाइन ! दिल्ली गेट पर अतिक्रमण ! दिल्ली गेट पर विध्युत और केबल वायर्स का जंजाल ! ट्रैफिक ऑफिस के बाहर नो पार्किंग पर होती हुई पार्किंग ! ट्रैफिक ऑफिस के बाहर खड़े वाहन और ठेले वाले ! दिल्ली गेट ट्रैफिक ऑफिस के ठीक सामने सड़क पर होटल की अवैध पार्किंग ! शिकायतों के बाद भी पुलिस सुस्त और अतिक्रमियो के हौसले बुलन्द ! बापू बाजार बैंक तिराहे पर तारो से अटे पड़े विध्युत खंभे और फूटपाथ पर साइकिल क़ी दुकान और कचोरी वाले का कब्ज़ा ! बापू बाजार में बेतरतीब खंभे और ट्रांसफार्मर ! बापू बाजार में गन्दगी फैलाते रहते है दुकानों की बंधी से लगे ठेले वाले ! नाडा खाडा पार्किंग पर गन्दगी और अव्यवस्थाओं का आलम ! बापू बाजार की दुकानों के बाहर बिखरी रेती ! बख्तावर लाल दवाखाना के बाहर अतिक्रमण और भीड़ ! बापू बाजार में अधिकांश दुकानदार सड़क पर रखते है डिस्प्ले और सामान ! कोई व्यापारी नहीं खड़े करता है वाहन निगम की पार्किंग में ! सूरजपोल चौकी के बाहर ही सब्जी वालो और ठेले वालो का अतिक्रमण ! सुरजपोल चौकी के बाहर नो पार्किंग में खड़े वाहन ! सूरजपोल अंदर जाती सड़क की नालियों की जालियां टूटी हुई ,प्रशासन को है हादसे का इंतज़ार ! सूरजपोल चौराहे पर बीच सड़क पर टेड़े खड़े तीन से ज्यादा विध्युत खम्भे !पोल लेस स्मार्टसिटी में सूरजपोल पर वायर्स का जंजाल ! सूरजपोल तांगा स्टैंड पर अवैध पार्किंग और बेतरतीब होर्डिंग्स ! सूरजपोल पर गुजरात आइसक्रीम के सामने व्यर्थ खड़े पोल,विध्युत ट्रांसफार्मर और ठेले वाले !

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS