वीडियो : जापान में आया 6 दशको का सबसे भीषण तूफान 'हेजिबीस',लाखों लोग हुए प्रभावित !
जापान में भीषण तूफान 'हेजिबीस' ने पैर पसार लिए है। ये तूफान बीते 6 दशक में आए सभी तूफानों में सबसे खतरनाक है। तूफान के आने से पहले यहां का आसमान गुलाबी हो गया था। (देखिये फोटो ) तूफान अब जापान की राजधानी टोक्यो की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जापान में तेज बारिश और हवाएं तूफान से पहले से ही शुरू हो चुकी हैं।
एहतियात बरतते हुए जापान में बाजारों को बंद कर दिया गया है। हेजिबीस के आने से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 16 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। लोगों से तटीय इलाकों में ना जाने की अपील की गई है। भूस्खलन की आशंकाएं बढ़ गई हैं। इससे बिजली और यातायात सेवा भी प्रभावित हुई हैं।तूफान के आने से शनिवार को एक गाड़ी पलट गई, जिससे उसमें मौजूद शख्स की मौत हो गई। तूफान से कई घरों की छतें भी उड़ गई हैं, जिससे पांच लोग घायल हो गए हैं। नदियों का पानी भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।