Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने की आत्महत्या,पुलिस को मिला सुसाइड नोट।

clean-udaipur टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने की आत्महत्या,पुलिस को मिला सुसाइड नोट।
News Agency India December 02, 2019 11:38 AM IST

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने की आत्महत्या,पुलिस को मिला सुसाइड नोट।

टेलीविजन अभिनेता कुशाल पंजाबी, जिन्होंने इश्क में मरजावां और हम तुम जैसे शोज में काम किया था, 37 वर्ष की आयु में निधन हो गया।उन्होंने इश्क में मरजावां और हम तुम जैसे शोज में काम किया था। कुशाल पंजाबी रियलिटी शो में भी दिखाई दिए थे।अभिनेता को उनके पाली हिल स्थित आवास परपा पंखे से लटका पाया गया और पुलिस को उनके निवास पर एक सुसाइड नोट भी मिला है।
DCP परमजीत सिंह दहिया ने बातचीत में कहा- ''हां, ये सुसाइड केस है।उनके पैरेंट्स दोपहर से उनसे संपर्क करने का कोशिश कर रहे थे लेकिन कुशल का फोन नहीं मिल रहा था। उन्होंने रात तक इंतजार किया, जब कुशल की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो वे रात 10.30 बजे कुशल की बिल्डिंग में पहुंचे। कुशल घर में तब अकेले थे। इसलिए उनके पैरेंट्स दरवाजा तोड़कर अंदर गए।घर के अंदर जाकर उन्होंने देखा कि कुशल का शव पंखे से लटक रहा है।बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हमने सुसाइड का केस दर्ज कर लिया है।'
DCP ने बताया कि कुशल ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है।दूसरी तरफ रिपोर्ट्स ये भी हैं कि कुशल आर्थिक तंगी झेल रहे थे।उनके पास काम नहीं था। प्रोफेशनल लाइफ की परेशानियां उनकी पर्सनल लाइफ को भी प्रभावित कर रही थी।
बता दें, कुशल पंजाबी ने नवंबर 2015 में अपनी यूरोपियन गर्लफ्रेंड Audrey Dolhen से शादी की थी। दोनों का इस शादी से एक बेटा है।कुशल अपने बेटे से बेहद प्यार करते थे।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS