बजट घोषणाओं की लक्षित समय से पहले पूरा करने का प्रयास करें- मुख्य सचिव
जयपुर, 1 जुलाई। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा गत दो वित्तीय वर्षाें की बजट घोषनाओं को लक्षित समय से पहले पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे इन योजनाओं की लगातार मॉनीटरिंग करते रहें तथा आवश्यकतानुसार विभाग भी आपसी अन्तरविभागीय समन्वय बनाकर त्वरित गति से कार्य पूर्ण करें। यहां उल्लेखनीय है कि गत दो वित्तीय वर्षाें में 377 बजट घोषणाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 267 बजट घोषणाएं प्रगति में है।
आर्य गुरुवार को शासन सचिवालय में वित्त वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 की बजट घोषणा प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्र्देश दिए कि बाड़मेर के चौहटन, गुढ़ामालानी तथा शिव तहसील को नर्मदा नहर से लाभान्वित करने की घोषणा, दौसा तथा सवाई माधोपुर के गावोंं को ईसरदा बांध से लाभान्वित करने सहित अन्य विभागीय बजट घोषणाओं को शीघ्र पूरा किया जाए जिससे आमजन पेयजल आपूर्ति से लाभान्वित हो सकें।
आर्य ने कहा कि ग्राम स्तरीय खेलों का आयोजन शीघ्र हो जिससे 2022 में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खेलों में उनका लाभ मिल सकें। श्री आर्य ने वॉटर मीटर को स्मार्ट मीटर में बदलने, सड़क सुदृढ़ीकरण, नवीन कृषक मंडिया बनाने, सोजत रोड में आरयूबी बनाने, नए पीएचसी एवं सीएचसी खोलने सहित विभिन्न बजट घोषणाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए जिससे आमजन को इन योजनाओं का शीघ्र फायदा मिल सकें।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en