Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / लुंगी पहनकर चलाया ट्रक तो देना पड़ सकता 2000 रुपये का जुर्माना !

clean-udaipur लुंगी पहनकर चलाया ट्रक तो देना पड़ सकता 2000 रुपये का जुर्माना !
News Agency India September 02, 2019 01:27 AM IST

लुंगी पहनकर चलाया ट्रक तो देना पड़ सकता 2000 रुपये का जुर्माना !

लुंगी पुरे भारत में सबसे ज्यादा पहने जाने वाले कपड़ो में से एक है और ट्रक ड्राइवर्स की ये हमेशा से पसंद बनी हुई है। लेकिन अब इस लुंगी पर सरकार की नज़र लग गयी है। जहाँ ट्रक ड्राइवर्स को लुंगी पहन कर ट्रक चलाने में आराम महसूस होता हैं वहीँ ये उनके लिए तौलिया का भी काम करती है। साथ ही तेज गर्मी के दिनों में हवादार होने के कारण भी ड्राइवर्स को लुंगी ज्यादा पसंद होती है।

लेकिन अब इस लुंगी के चक्कर में अब ड्राइवर्स को भारी जुर्माना अदा करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश में लुंगी लगाकर ट्रक चलाने वाले ड्राइवरों का चालान काटे जाने की खबर आयी है। लुंगी पहन वाहन चलाने पर दो हजार रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ सकता है ।उत्तर प्रदेश राज्य के सभी वाणिज्यिक वाहनों के चालकों और सहायकों को लुंगी और बनियान पहनकर गाड़ियां चलाते हुए पकड़ा गया तो उन्हें 2,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। मोटर वाहन (एमवी) अधिनियम के नए प्रावधानों के तहत ड्राइवरों को ड्रेस कोड का पालन करना होता है लेकिन अभी तक इसे सख्ती से लागू नहीं किया जा सका।लेकिन अब इस पर सख्ती बरती गयी है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS