उदयपुर 01 जनवरी 2022 : चेन्नई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंसेज की सीताभरा सिन्हा के नेतृत्व में शोधकर्ताओं के कोरोना के नवीनतम विश्लेषण ने लोगों के होश उड़ा देंने वाली जानकारी सामने आयी है।
इस जानकारी के अनुसार दिल्ली और मुंबई में महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार ट्रांसमिशन रेट 2 के पार पहुंच गई है। दिल्ली में 23 से 29 दिसंबर के बीच ट्रांसमिशन रेट 2.54 और मुंबई में 23 से 28 दिसंबर के बीच 2.01 थी।
इसका मतलब ये हुआ कि दिल्ली में 100 संक्रमित मरीज अन्य 254 लोगों को और मुबई में 100 संक्रमित अन्य 201 लोगों तक संक्रमण पहुंचा रहे हैं।