Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / परिवहन विभाग ला रहा है बड़ी पॉलिसी, हर मार्ग पर मिलेगा साधन - परिवहन मंत्री

परिवहन विभाग ला रहा है बड़ी पॉलिसी, हर मार्ग पर मिलेगा साधन - परिवहन मंत्री
News Agency India February 01, 2021 09:11 PM IST

परिवहन विभाग ला रहा है बड़ी पॉलिसी, हर मार्ग पर मिलेगा साधन - परिवहन मंत्री

जयपुर, 16 फरवरी । परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश के सभी मार्गों पर बसों का संचालन हो, इसके लिए बड़ी पॉलिसी लायी जा रही है। मुख्यमंत्री स्तर पर पॉलिसी तय हो रही है। यह विभाग में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर भी शिकंजा कसेगी। इससे हर मार्ग को साधन मिलेगा। मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया गया है कि इसी वित्तीय वर्ष के बजट में पॉलिसी का प्रावधान करें।

खाचरियावास ने मंगलवार को परिवहन विभाग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रादेशिक और जिला परिवहन अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ’राजस्व अर्जन की समीक्षा’ करते हुए उन्होंने आरटीओ और डीटीओ को निर्देश दिए कि बिना टैक्स जमा कराए चल रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर वसूली की कार्यवाही करें। वाहन फाइनेंस करने वाली कंपनियों के यार्ड में खड़े, ऎसे वाहनों की तलाश करें जिन्होंने टैक्स नहीं जमा कराया। वहां से भी टैक्स की वसूली की जाये।

उन्होंने कहा कि परिवहन अधिकारी अपने क्षेत्र की बस यूनियन, ट्रक यूनियन और अन्य वाहन यूनियनों के पदाधिकारियों से संवाद करें। राज्य सरकार की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताए।

जनकल्याणकारी योजना की कड़ी में ग्रामीण सेवा

खाचरियावास ने कहा कि जनता को राहत देने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं की कड़ी में ग्रामीण परिवहन सेवा बड़े स्तर पर लायी जा रही है। इसके लिए सभी विधायकों के साथ परिवहन निरीक्षकों, प्रादेशिक और जिला परिवहन अधिकारियों से मार्गों को लेकर सुझाव मांगे गये है।

वाहन संचालक को तकलीफ दिए बिना, प्राप्त करेंगे राजस्व लक्ष्य

खाचरियावास ने कहा कि इस बार कोरोना काल के दौरान वाहन संचालकों को कई रियायतें भी दी गयी है। इसके साथ ही राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के भी प्रयास किये जा रहे है। लक्ष्य ऎसे प्राप्त करेंगे कि कोई तकलीफ में भी नहीं आए। गत वित्तीय वर्ष में 5 हजार 6 सौ करोड़ में से 5 हजार करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया था।

बहरोड़ मिड-वे हमारी शान है

खाचरियावास ने बताया कि बहरोड़ मिड-वे परिवहन विभाग के कारण ही फिर चला है। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से हमनें आग्रह किया था कि रोडवेज बसों और यात्रियों के सिक्योरिटी पाइंट से मिड-वे चलना चाहिए। अब मिड-वे शुरू हो गया है। इससे आरटीडीसी ही नहीं, रोडवेज को भी फायदा होगा। हम चाहते है कि आरटीडीसी के सभी मिड-वे चलने चाहिए। बहरोड़ मिड-वे हमारी शान है। राजस्थान टूरिस्ट डवलपमेंट कॉर्पोरेशन और राजस्थान रोडवेज एक-दूसरे के साथ मिलकर चलेंगे। इसमें रोडवेज यात्री मिड-वे पर ठहरेंगे तो उन्हें 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

इलेक्ट्रिक बसें जल्द चलेंगी

परिवहन मंत्री ने बताया कि जल्द ही इलेक्टिक बस चलेंगी। इनके लिए जयपुर और दिल्ली में चार्जिंग स्टेशन लगाए गए है। मिड-वे पर भी स्टेशन बनाए जाएंगे। इलेक्टि्रक बसों के साथ ही बीकानेर हाउस भी शुरू हो जाएगा। ये बसें भारत सरकार के सहयोग से आ रही है। इनके सफल संचालन में मुख्यमंत्री पहल कर रहे है।

उड़नदस्तों के कार्यों की करें समीक्षा

बैठक में परिवहन आयुक्त रवि जैन ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि माइक्रो लेवल पर उड़नदस्तों के कार्यों की समीक्षा करें। परिवहन जिलों के कार्यों में सुधार लाये। बैठक में मुख्यालय पर अतिरिक्त परिवहन आयुक्त महेंद्र खींची, आकाश तोमर, आरसी यादव सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS