Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / टाउन हॉल के सामने डिवाइडर पर निगम कर्मियों द्वारा किया ऐसा रंग, उखड़ने लगी दो महीने में पपड़ियां संग !

clean-udaipur टाउन हॉल के सामने डिवाइडर पर निगम कर्मियों द्वारा किया ऐसा रंग, उखड़ने लगी दो महीने में पपड़ियां संग !
News Agency India August 02, 2020 10:22 AM IST

टाउन हॉल के सामने डिवाइडर पर निगम कर्मियों द्वारा किया ऐसा रंग, उखड़ने लगी दो महीने में पपड़ियां संग !

उदयपुर नगर निगम के कामों की बानगी ऐसी है कि हर कोई भावुक, आल्हादित और हास्य मिश्रित खेद की अवस्था में पहुँच जाता है। काम की क़्वालिटी ऐसी की महीनों तो दूर की बात कुछ दिनों में ही इनके कामों में परते (पपड़ियां) निकल आती है।

ऐसा ही वाक्या नगर निगम आफिस के सामने डिवाइडर का है जिस पर निगम कर्मचारियों (रोज लगभग 4-5 कर्मचारी) के मार्फत लगभग 7 दिनों से ज्यादा तक निगम पार्किंग से लेकर अशोका सिनेमा के डिवाइडर पर पीली काली पट्टी का रंग रोगन करवाया गया था। ये किसी ठेकेदार द्वारा न करवा कर निगम के ही कर्मचारियों द्वारा करवाया गया था। बड़े दिनों की अथक हाड़तोड़ मेहनत के बाद कुछ हिस्से पर कलर भी किया गया।(दिन ज्यादा लगे तो क्या हुआ?)

कलर से पहले कोई प्राइमर नही लगाया गया। कोई गिसाई नही की गयी और पहले से निगम के ठेकेदारों ने ऐसा डिवाइडर बनाया है जिसमें सममिति होना जरूरी नही था। ऊंचा नीचा और टेढ़ा मेडा बनाकर शहर को थोप दिया गया। इस डिवाइडर पर पेड़ पौधों की प्रजाति लुप्त होती जा रही है।खैर पेड़ पौधों से निगम को वैसे भी इतना सरोकार भी नही है।

लेकिन डिवाइडर रंगाई के इस छोटे से काम में निगम कर्मियों पर अच्छा खासा खर्च हुआ है। इसके बावजूद डिवाइडर पर कलर दो महीने भी टिक नही पाया।
पहले ही डिवाइडर ऐसा बनाया है जिसमे कोई सममिति नहीं कोई एकरसता नहीं। कही से ऊंचा तो कही नीचा। यहाँ तक कि शहर की अलग अलग सड़को के डिवाइडर अलग अलग रंग लगाकर रंगीन बना दिए गए है।

धन्य है उदयपुर नगर निगम के अधिकारी और नेता।


Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS