उदयपुर में लेमन ट्री होटल के पास मिला युवक का शव !
उदयपुर में लेमन ट्री होटल के पास बुधवार को एक युवक का शव मिला। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस पूछताछ व जांच में मृतक की पहचान हुई। मृतक पेशे से गाइड था। वह देर रात को अपनी कार से घर से निकाला था। पुलिस शुरुआती जांच में लूट का मामला मान रही है।पुलिस के अनुसार नाई थाना क्षेत्र में होटल लेमन ट्री के पास बीच सड़क पर एक युवक का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को मृतक की जेब से या उसके पास-पास उसका पर्स, मोबाइल कुछ भी नहीं मिला।
उसकी फोटो थानों में भेजने व लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक अनुराग पटवा है तथा वह उदयपुर के रामपुरा का रहने वाला है। इस पर पुलिस ने उसके घर वालों को सूचित किया। पुलिस को उसके परिजनों ने बताया कि अनुराग देर रात तक म्यूजिक सुन रहा था। उसके बाद वह अपनी कार से कहीं चला गया।सुबह उसका शव मिला। उसकी कार भी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस इस मामले में लूट के इरादे से हत्या को इनकार नहीं कर रही है लेकिन हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी कई चीजें स्पष्ट होंगी।