विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग लान्च करेगा आधिकारिक मोबाइल एप
जयपुर, 24 सितम्बर। विदेशी और स्थानीय पर्यटकों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिये विश्व पर्यटन दिवस (27 सितम्बर) के अवसर पर पर्यटन विभाग अपना आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन (एप) लान्च करेगा। पर्यटकों को एप के माध्यम से पर्यटन संबंधी सटीक एवं प्रामाणिक जानकारी मिलेगी। मोबाईल एप मे पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एक फीचर भी दिया गया है। संकट की स्थिति में पर्यटक इस पैनिक बटन का उपयोग कर सकेगा। जिससे उन्हें त्वरित गति से पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
पर्यटन राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को वर्चुअल रोड शो को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आधिकारिक मोबाइल एप प्ले स्टोर तथा आईओएस पर उपलब्ध होगा। घरेलू, विदेशी और स्थानीय पर्यटकों के लिए यह एप उनकी यात्रा को सुगम, सुरक्षित रखने में मददगार होगा। साथ ही यह आधिकारिक एप विश्वसनीय और वास्तविक जानकारी प्रदान करेगा।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en