उदयपुर भाजपा में महापौर पद के लिए मचा घमासान, कई दावेदारों ने ठोकी ताल !
उदयपुर नगर निगम में भाजपा जीत कर अपना बोर्ड 6वी बार बनाने जा रही है। लेकिन अंडरखेमे भाजपा में द्वंद युद्ध चल रहा है जहाँ महापौर के पद को लेकर भाजपा के खेमों में जुगाड़बाजी चल रही है।
हालाँकि शुरुआत से ही गुलाब चंद कटारिया के ग्रुप के लोग जी. एस. टांक के नाम पर ही मुहर लगाने की तैयारी में है लेकिन ओबीसी वर्ग के अन्य पार्षद भी अपने अपने वरदहस्तो के मार्फत महापौर पद के लिए जयपुर तक अपनी आवाज़ पहुचाने में लग गए है।
दबे स्वर में लोग इस बार गुलाब जी का बोर्ड बनने की बजाय भाजपा का महापोर बनाने की बात कह रहे है जो जनता से सीधे जुड़ सके और मजबूत विपक्ष का सामना कर सके।नेता गुलाबचंद कटारिया के अलावा अन्य बड़े नेताओं तक दावेदारों ने अपनी बात पहुंचाई है। भाजपा के बड़े दावेदार अपने नाम पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तक पहुचाने की जुगत में लग गए है। वहीँ कुछ लोग जयपुर में वरिष्ठ नेताओं तक अपनी बात पहुँचा चुके है।लोग यहाँ तक कह रहे कि इस बार सबकी सुनने वाला प्रत्याशी ही महापौर बने जो सबको साथ लेकर चले और जनता के साथ जुड़ कर काम कर सके।
महापौर पद की होड़ में दूसरे नंबर पर मनोहर चौधरी का नाम सामने आ रहा है और ये भी कटारिया ग्रुप से दूसरे नंबर के दावेदार है। भाजपा के लिए परेशानी का सबब ये भी है कि अब मजबूत दावेदार भी पार्टी के सामने सामने खुलकर ताल ठोक रहे है।
तीसरी दावेदारी में छोगालाल भोई का नाम सामने आ रहा है तो चौथे दावेदार देवेंद्र साहू है। वहीँ दो अन्य दावेदार भी अपनी बात जयपुर तक पहुँचा चुके है।
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ऊँट किस तरफ करवट लेकर बैठता है