Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 92.63 करोड़ से अधिक

clean-udaipur भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 92.63 करोड़ से अधिक
News Agency India October 01, 2021 01:24 PM IST

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 92.63 करोड़ से अधिक

 07 OCT 2021 : पिछले 24 घंटों में 43,09,525 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 92.63 करोड़ (92,63,68,608) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 90,14,182 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,74,457

दूसरी खुराक

89,67,785

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,56,797

दूसरी खुराक

1,51,98,102

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

37,46,12,592

दूसरी खुराक

9,41,31,072

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

16,30,05,166

दूसरी खुराक

8,04,01,016

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,32,00,268

दूसरी खुराक

5,81,21,353

कुल

 

92,63,68,608

 

पिछले 24 घंटों में 24,602 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,32,00,258 हो गई है।

 नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.95% है। स्वस्थ होने की दर मार्च, 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 102 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 22,431 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 2,44,198 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 204 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.72 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,31,819 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 57.86 करोड़ (57,86,57,484) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.68 प्रतिशत है जो पिछले 104 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.57 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 38 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 121 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS